रोहतक पुलिस की टीम ने गान्धी कैम्प मे स्थित मकान के बाहर ईरिक्शा चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 15.07.2026 को गान्धी कैम्प निवासी पंकज की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि पंकज ने अपनी ईरिक्शा रात को गली मे अपने मकान के बाहर खडी की थी। दिनांक 15.07.2026 को सुबह 5 बजे अपने मकान के बाहर गली मे आकर देखा तो उसकी रिक्शा चोरी हुई मिली।
मामले की जांच सह.उप.नि रोहताश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 20.07.2026 को चोरी की वारदात मे शामिल रहे आरोपी मनोज पुत्र रामब्रीज निवासी उतर प्रदेश हाल गान्धी कैम्प रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपीः-
- मनोज पुत्र रामब्रीज निवासी उतर प्रदेश हाल गान्धी कैम्प रोहतक
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 127 दिनांक 15.07.2026 धारा 305, बीएनएस थाना पी.जी.आई.एम.एस रोहतक
