रोहतक में मगन सुसाइड केस में आज (4 सितंबर) दिव्या की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इसमें पुलिस ने भी अपना पक्ष रखा। लेकिन दिव्या की कल 5 सितंबर को पेशी होने के कारण जमानत याचिका पर सुनवाई सोमवार तक टाल दी गई है। अब अगली सुनवाई 8 सितंबर को होगी। पुलिस की तरफ से मामले में कल चालान पेश किया जाएगा, जिसे देखने के बाद ही सोमवार को जमानत याचिका पर फैसला लिया जाएगा।

दूसरी तरफ आज ही आरोपी पत्नी दिव्या के कथित प्रेमी दीपक की जमानत याचिका पर पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई है।

मृतक मगन सुहाग गांव डोभ का रहने वाला था। उसने 18 जून को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले मगन ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी दिव्या और महाराष्ट्र पुलिस के सिपाही दीपक को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस के अनुसार, दिव्या को 9 जुलाई को गोवा से गिरफ्तार किया गया था, जबकि दीपक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से रोक लगी है। दीपक की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई है।

आरोपी दिव्या को जब पुलिस गोवा से गिरफ्तार करके लाई तो उसके फोन को रिकवर करना था। इसके लिए दिव्या ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। पहले दिव्या ने फोन दिल्ली में बताया, जिसके बाद पुलिस दिल्ली गई, जहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद दिव्या ने फोन चंडीगढ़ बताया, जहां से पुलिस ने फोन को बरामद किया।

सुसाइड केस में आरोपी बनाए गए दीपक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दिव्या एक बार डांसर है, जिसके साथ बार में ही मुलाकात हुई थी। एक बार दिव्या को होटल में बुलाया था और दिव्या ने डांस की वीडियो अपने फोन में बनाई थी। उसका दिव्या से कोई संबंध नहीं है। उसने पैसे देकर दिव्या को बुलाया था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!