हिसार में एक प्रेमी जोड़े का सुसाइड करने का मामला सामने आया है। दोनों एक ही गांव के थे। युवक की पहचान अजय (20) निवासी कुंदनपुरा गांव के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार अजय का गांव की 17 साल की नाबालिग से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का घर एक दूसरे के नजदीक है। लड़का हलवाई का काम करता था।
जानकारी के मुताबिक रात को युवक के परिजन हिसार में शादी में गए थे। जबकि वह रात को घर पर ही था। इस दौरान उसने लड़की को भी अपने घर बुल लिया था। जब सुबह दस बजे तक वह नहीं उठा तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो दोनों अंदर फंदे पर लटके मिले।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की उपस्थित में पुलिस कमरे का निरीक्षण कर रही है। वहीं डॉक्टरों की टीम भी गांव में पहुंच गई है। प्रेमी जोड़े के सुसाइड करने के चलते गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं बताया जा रहा कि दोनों एक ही जाति के थे। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
