पानीपत के मॉडल टाउन निवासी एक कॉलेज स्टूडेंट इंस्टाग्राम के माध्यम से गोरी मेम के चक्कर में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 2.9 करोड़ रुपए गंवा दिए। युवक को ठगी का पता उस वक्त लगा, जब इतने रुपए लेने के बाद भी उससे और पैसे मांगे गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर IPC 419 और 420 धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।
साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में अकुल ने बताया कि वह मॉडल टाउन का रहने वाला है। उसकी 14 जुलाई 2022 को इंस्टाग्राम पर आइलीन नामक महिला से बातचीत हुई। बातचीत करते हुए दोनों के मोबाइल नंबर एक्सचेंज हो गए। फोन पर हुई बातचीत के दौरान महिला ने उसे क्रिप्टो करेंसी में इनवेस्टमेंट करने को कहा।
अकुल ने बताया कि इनवेस्टमेंट के लिए लिए उसने व्हाटसएप पर एक लिंक भेजा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद ऐप स्टोर से कॉइनबेस एप डाउनलोड की। आइलीन ने उसे ऐप के इस्तेमाल के बारे में बताया। अकुल ने ऐप के जरिए 23 जुलाई 2022 को 8500 रुपए इनवेस्ट किए। जिसका उसे प्रोफिट 8875 रुपए मिला, जो खाते में भी आ गया।
अकुल ने बताया कि 26 जुलाई 2022 को उसने 99852 रुपए का इनवेस्टमेंट किया। आइलीन के कहने पर उसने अलग-अलग बैंक खाते, पेटीएम अकाउंट से रुपए ट्रांसफर कर दिए। उसने करीब 1 करोड़ 22 लाख इनवेस्ट कर दिए। उक्त इनवेस्ट की हुई राशि जब वह अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करने लगा तो उसे 4 करोड़ 70 लाख रुपए का प्रोफिट दिखाया गया।
साथ ही टैक्स पेय करने का नोटिस भेजा। उस टैक्स की रकम 1 करोड़ 30 लाख रुपए थी। इस एवज में उसने 86 लाख रुपए आइलीन के खाते में जमा करवा दिए। इसके बाद का गया कि जब तक पूरा टैक्स नहीं भरोगे, तब तक पैसा वापस नहीं मिलेगा। अकुल ने यह बात अपने पिता को बताई। पिता ने बताया कि यह सब धोखा हुआ है और शिकायत पुलिस को दी गई।
