हरियाणा में बीते कुछ दिनों से जारी उमस और तेज धूप के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी की खबर दी है। प्रदेश में 2 सितंबर से मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज 9 जिलों में छिटपुट स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में 1 सितंबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञानिकों के अनुसार, मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा अमृतसर, नजीबाबाद, हरदोई, सुल्तानपुर, डालटागंज, पूर्णिया से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी है और एक साइक्लोनिक सरकुलेशन पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है, जिससे राज्य में मानसून की सक्रियता बढ़ सकती है।

मौसम विज्ञानिकों के अनुसार, 2 सितंबर से मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। पूरे प्रदेश में छिटपुट से लेकर कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं 3 और 4 सितंबर को मानसून पूरी तरह एक्टिव रहेगा। उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों पानीपत, सोनीपत में मध्यम से तेज बारिश होगी। कुरुक्षेत्र, कैथल और आसपास के जिलों के लिए भी भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!