दिल्ली के साकेत कोर्ट में एक वकील ने एक महिला पर चार राउंड फायरिंग की। महिला को दो गोलियां पेट में और एक हाथ में लगी। महिला को फौरन AIIMS में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि महिला फाइनेंशियल विवाद से जुड़े एक मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंची थी।

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कोर्ट परिसर के लॉयर्स ब्लॉक के बाहर दोनों के बीच कहासुनी होती है। अचानक महिला हमलावर की तरफ जाती है, तभी वह पीछे हटता है और महिला पर फायरिंग शुरू कर देता है। महिला को दो गोलियां पेट में लगती हैं। तभी कुछ वकील घायल महिला को सहारा देते हैं। इस बीच हमलावर वहां से चला जाता है।

हमलावर की पहचान कामेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ बिनोद सिंह के रूप में हुई है। आरोपी को बार काउंसिल ने एक अलग मामले में निलंबित कर दिया था। दावा किया जा रहा है कि हमलावर वकील ने पीड़ित महिला को 25 लाख रुपए दिए थे। बाद में महिला पैसा लौटाने में आनाकानी कर रही थी।

कुछ दिनों पहले ही दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में इस तरह की घटना सामने आई थी। बाइक सवार दो लोगों ने एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में हमलावर वकील के भेष में थे।

घटना के बाद वकीलों की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। जिसमें वकीलों की सुरक्षा के बारे में चिंता जताई थी। याचिका में यह भी कहा गया था कि दिल्ली में एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट पारित किया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो वकीलों के खिलाफ अपराध बढ़ेंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!