रोहतक में जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी रूप ले लिया। घर के बाहर हुए विवाद के दौरान कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। परिजनों ने बीच-बचाव कर उसे हमलावरों से छुड़ाया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान 45 वर्षीय संजय के रूप में हुई। संजय का 20 सितंबर की शाम करीब सात बजे गली में रमेश, कर्मवीर च सन्नी सहित अन्य व्यक्तियों के साथ झगड़ा हो गया। जिसमें आरोपियों ने संजय को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।
परिवार के लोगों ने बाहर निकलकर संजय को छुड़वाया और पीजीआई लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
