YouTube player

पानीपत के छोटूराम चौक स्थित मोबाइल की दुकान पर चोर ने फिल्मी अंदाज में बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गंदे नाले पर संचालित मोबाइल दुकान में चोरी करने के लिए चोर ने नाले से लेकर दुकान के फर्श तक 1 मीटर की सुरंग बनाई। दुकान में दाखिल होकर महज 20 मिनट में 20 लाख की चोरी कर फरार हो गया।

दुकान में चोरी करता चोर सीसीटीवी में कैद।

मंगलवार सुबह जब दुकानदार दुकान पर आया तो जैसे ही उसने शटर खोला तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। दुकान से 80 मोबाइल और 50 हजार का कैश चोरी हो गया था। घटना की शिकायत पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नाले के रास्ते दुकान के फर्श तक बनाई गई सुरंग।

फेजान ने बताया कि उसकी छोटूराम चौक स्थित गंदे नाले पर फेजान कम्यूनिकेशन के नाम से मोबाइल शॉप है। जिसे वह रोजाना की तरह सोमवार रात भी बंद कर घर चला गया था। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे वह दुकान पर आया। दुकान का शटर ऊपर किया तो देखा कि दुकान के अंदर गेट पर ही एक बड़ी सुरंग बनी है। इसके बाद दुकान के काउंटर चेक किए तो उनमें से सभी मोबाइल फोन गायब थे। इसके बाद दुकान की सीसीटीवी चेक की। जिस दौरान पता लगा कि एक चोर ने नाले से दुकान तक सुरंग बनाई। इसके बाद उसने 20 लाख कीमत के 80 मोबाइल फोन और गल्ले से 50 हजार की नकदी चुरा ली।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!