भारतीय सभ्यता में विशेष रूप से सनातन धर्म में कुछ महत्वपूर्ण चिन्हों को शुभ माना जाता रहा है.इन चिन्हों को लोगों द्वारा धार्मिक महत्व दिया जाता है और मंगल भी कहा जाता है.ऐसे में अगर आप भी सनातन धर्म के अनुयायी हैं तो आप इन चिन्हों के महत्व से पूरी तरह परिचित होंगे.धार्मिक महत्व रखने वाले ऐसे ही एक चिन्ह स्वास्तिक के बारे में आप जानते होंगे.आपने विशेष अवसरों पर इनको अपने घर में अलग-अलग जगह बनाया भी होगा.लोग इसको सिर्फ बनाते ही नहीं बल्कि इनकी पूजा करते भी देखे जा सकते हैं.धर्म में इन्हें बहुत ही शुभ व मंगल बताया गया है.अपने घरों में इनको बनाने से विशेष लाभ भी पाया जा सकता है.स्वास्तिक का अर्थ अच्छे से है.आप इसे घर की जिस दिशा में बना देंगे वहां सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है.यह एक शक्तिशाली और महत्वपूर्ण चिन्ह होता है.

आमतौर पर लोग स्वास्तिक को एक दूसरे से काटती हुई दो रेखाओं के द्वारा बनाते हैं.लेकिन क्या आप जानते हैं यह स्वास्तिक बनाने का सही तरीक़ा नहीं होता? लोगों में इसे बनाने के बारे में ठीक जानकारी नहीं है. क्या आप जानते हैं कि हमारे वेद-पुराणों में स्वास्तिक को सूर्य के रूप में पूजने की बात है.इसलिए इसकी चार भुजाएं चार दिशाओं का संकेत देती हैं.

हम सब इसे अपने घरों के दरवाजे, मंदिर, तिजोरी और दीवारों पर बनाकर इसकी पूजा-अर्चना करते हैं.इस चिन्ह की शक्ति से हम अपने जीवन को पॉजिटिव मोड़ दे सकते हैं.

कैसे बनाएं स्वास्तिक

कई एस्ट्रो एक्सपर्ट के द्वारा स्वास्तिक बनाने का सही तरीक़ा बताया जा चुका है.ऐसे में आप जब स्वास्तिक बनाएं तो उसे क्रॉस बनाकर शेप न दें.स्वास्तिक बनाने की सही यह विधि नहीं है.इसके लिए आप पहले क्रॉस न बनाएं और फिर उसकी अन्य भुजाओं को रूप न दें.इस तरह स्वास्तिक सही तरह नहीं बनेगा.लोग अमूमन भूल में पहले प्लस का साइन बनाते हैं और फिर स्वास्तिक की अन्य भुजाएं बना देते हैं.सही तरह से इसे बनाना है तो पहले दाएं का भाग बनाएं और फिर बाएं का भाग बनाएं. ऐसे आप इसका सही रूप बना पाएंगे और यह शुभ लाभ देगा.

स्वास्तिक के लाभ

अगर आपके जीवन में बहुत सारी परेशानियां चल रही हैं तो आप पंच धातु के स्वास्तिक को अपने घर की चौखट पर लगवाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं.इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे.वहीं अगर घर-परिवार में सदैव कोई न कोई बीमारियों से ग्रस्त रहता है तब आप अपने घर के मुख्य द्वारा पर स्वस्तिक का चिन्ह बनाकर उसकी कुमकुम से पूजा कर सकते हैं.इससे रोगी की दशा सुधरेगी.अगर आप जिस भी देवी या देवता की पूजा-अर्चना करते हैं उनकी प्रतिमा रखने के स्थान पर स्वास्तिक बना लेते हैं.फिर इसके ऊपर प्रतिमा रखकर पूजा करिए.इससे आपकी पूजा सफल होगी और विशेष लाभ भी मिलेगा.

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!