मिली जानकारी के मुताबिक कैथल में पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा चीका में दुकान पर फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने 4 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे चानना रोड स्थित गिल मोबाइल शॉप पर फायरिंग की थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव भाग निवासी रवि कुमार व भरानी खालसा निवासी भारत कुमार के रूप में हुई है।

डीएसपी सुशील प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अप्रेल को दो अज्ञात युवकों ने मोटरसाइकिल पर आकर दुकान पर फायरिंग कर दी थी। हमलावर मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई तरसेम की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव भागल निवासी रवि कुमार ( उम्र 28 साल, पढाई 10वीं) व गांव भराणी खालसा निवासी भरत कुमार (उम्र करीब 19 साल, पढाई 12वीं) को काबू कर लिया गया।

डीएसपी के मुताबिक इससे पूर्व इस मामले में 14 अप्रैल को रात के समय पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर ढांड क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां आरोपी रजत निवासी कुरुक्षेत्र बाइक पर भागने लगा तथा केएमपी 152डी पुल के पास पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आरोपी द्वारा पुलिस पर लगभग चार राउंड फायर किए गए। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में सीमित एवं नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर काबू कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल .32 बोर व 2 कारतूस तथा 4 खाली खोल बरामद हुए थे। आरोपी भरत फायरिंग की वारदात में मौके पर बाइक चला रहा था व उसने भी फायर किए थे तथा आरोपी रवि ने वारदात के बाद अन्य आरोपियों की सहायता की, उसने हथियार अपने पास रख लिए तथा बाद में आगे गिरोह में शामिल आरोपियों को हथियार सप्लाई किए।

आरोपी भरत व रजत की गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस की तरफ से 5 हजार रुपए की ईनाम घोषित किया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि आरोपियों द्वारा उक्त दुकान पर फायरिंग करके करीब 1 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। दोनो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!