हरियाणा के कैथल जिले में तैनात सीटीएम गुरविंद्र सिंह को मुख्य सचिव कार्यालय के आदेशों के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंशन से संबंधित आदेश उनकी आधिकारिक ईमेल पर भेजे गए हैं।

हालांकि, जारी आदेशों में सस्पेंशन का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक मंडी प्रबंधन के दौरान कार्यों में अनियमितताओं को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

मेल से मिली सस्पेंशन की सूचना

इस संबंध में खुद गुरविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सस्पेंशन की जानकारी ईमेल के माध्यम से मिली। उस समय वे कार्यालय से जा चुके थे। अगले दिन स्टाफ ने उन्हें मेल के बारे में सूचित किया।

उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें यह स्पष्ट नहीं है कि किस कारण से उन्हें सस्पेंड किया गया है और वे स्वयं इसके बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।

आगे की कार्रवाई का इंतजार

गुरविंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल उन्हें केवल सस्पेंशन आदेश ही प्राप्त हुए हैं। अब नियमों के अनुसार जो भी आगामी कार्रवाई होगी, उसका पालन किया जाएगा। साथ ही वे सस्पेंशन के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

शैक्षणिक और प्रशासनिक पृष्ठभूमि

महेंद्रगढ़ के कनीना क्षेत्र के गांव बाघोत निवासी गुरविंद्र सिंह ने करीब तीन साल पहले पहले ही प्रयास में एचसीएस परीक्षा पास की थी। उन्होंने आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ से 12वीं में टॉप किया था और इसके बाद कुरुक्षेत्र से एनआईटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

उन्होंने यूपीएससी की तैयारी भी की और दो बार लिखित परीक्षा पास की। वर्तमान में वे करीब दो साल से कैथल में सीटीएम के पद पर कार्यरत थे, जिन्हें अब सस्पेंड कर दिया गया है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से सस्पेंशन के पीछे के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!