मिली जानकारी के मुताबिक रोहतक में जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा ने भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि सीआईए इंचार्ज पवन कुमार ने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की गाड़ी को टक्कर मारने का प्रयास किया। वहीं, एक पुलिसकर्मी ने पिस्तौल तक तानी, जिसकी वीडियो व सीसीटीवी फुटेज है। यह भाजपा सरकार की सरेआम गुंडागर्दी है।

जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा के मुताबिक आरएसएस ने प्रदेश के कॉलेज व यूनिवर्सिटी को अपनी कार्यशाला बना रखा है। सभी यूनिवर्सिटियों में आरएसएस के लोगों को वीसी बनाया हुआ है। छात्र शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे, जिन्हें पहले अनुमति नहीं दी और बाद में उनके खिलाफ केस दर्ज करवा दिए।

जजपा प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा के मुताबिक प्रदर्शन खत्म होने के बाद 40 के करीब लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई। रात को 3 बजे इनसो के 7-8 लोगों को उठाकर जेल में डाला गया। इससे पहले प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को आगे करके रोकने का प्रयास किया गया।

जजपा प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा के मुताबिक पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की गाड़ी को ऐसा रोका गया, जैसे आतंकवादी हो। उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, जो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही बड़ा निर्णय लेंगे, जिसे केस वापस लेने के साथ ही वीसी को हटाने की मांग भी की जाएगी।

जजपा प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा के अनुसार भाजपा ने जैसे हिमाचल में सारा सेब अडानी व अंबानी को दे दिया, वैसे ही हरियाणा में भी करना चाहते है। फसल बेचने के लिए किसान को तीन-तीन जगह अंगूठे लगाने पड़ेंगे। घपले तो धान में भाजपा के विधायकों व अधिकारियों ने किए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। किसानों को केवल परेशान करने का काम कर रहे हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!