रोहतक मे साइबर ठगों ने दो लोगों से 1 लाख 6 हजार रुपए की ठगी कर ली। पीड़ितों की शिकायत पर सिविल लाइंस और आर्यनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। झंग कॉलोनी के मंगत लाल ने बताया कि वह हुड्डा कॉम्प्लेक्स स्थित एक क्लीनिक पर नौकरी करता है। 30 नवंबर को एक कॉल आई थी। ठग ने कहा कि एक मरीज की जांच करानी है, भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। पीड़ित को फोन पर 20 हजार रुपए का मैसेज आया। इसके बाद 50 हजार रुपए का मैसेज आया।

पीड़ित ने 30 हजार रुपए साइबर ठग के खाते में ट्रांसफर कर दिए। वहीं, भरत कॉलोनी निवासी दिनेश के पास 9 जनवरी को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने दिनेश से कहा कि आपके बीमा के 20 हजार रुपए भेजने हैं। इस पर पीड़ित ने अपना बैंक खाता बता दिया। इसके बाद आरोपी साइबर ठग ने पीड़ित से 76 हजार रुपए ठग लिए। साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराने के साथ ही आरोपी के खिलाफ शिकायत दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!