YouTube player

आज रोहतक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा संबंधित एआईयूटीयूसी (AIUTUC) व स्कीम वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SWFI) ने मानसरोवर पार्क में हज़ारों की संख्या में इकट्ठा होकर जनसभा की और रोहतक की सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला व हज़ारों की संख्या में अपनी गिरफ्तारियाँ दी। आंगनबाड़ी कर्मियों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि जिला प्रशासन गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त बसों का इंतजाम भी नहीं करवा सका।

सड़क पर सैकड़ों की संख्या में बैठी आगंनवाड़ी वर्कर व हेल्पर को हटाने में प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। जैसे ही नई बस आती है, किसी एक ब्लॉक की वर्कर व हेल्परों से भर जाती। इसके बाद भी सैकड़ों वर्कर सड़क पर बैठी रह जातीं।। पुलिस-प्रशासन ने ज्यादा-ज्यादा बसों का इंतजाम कर सभी आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्परों को रोड से हटाया। इस बीच तीन घंटे तक दिल्ली रोड पर एक लेन का यातायात बाधित रहा। शहर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा की प्रदेश महासचिव पुष्पा दलाल ने कहा कि हरियाणा सरकार केंद्र की 2018 की घोषणा को लागू नहीं कर रही है। खुद खट्टर सरकार द्वारा कुशल अर्धकुशल श्रमिक का दर्जा देने की मांग पिछले बार मान ली गई थी उसको आज तक सरकार ने लागू नहीं किया है। यह सरकार स्कीम वर्कर का शोषण कर रही है। आज आंदोलन के 36वां दिन है।

उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन मजबूती से आगे बढ़ रहा है। आज अन्य जिलों की आंगनबाड़ी कर्मियों ने भी हजारों की संख्या में अपनी गिरफ्तारी दी है। उन्होंने खट्टर सरकार से मांग की है कि हमारी तमाम मांगों को तुरंत लागू किया जाए। आज इस आंदोलन में जिला के जनवादी, कर्मचारी, छात्र, महिला संगठनों ने इसमें भागीदारी की छात्र संगठन- एआईडीएसओ की ओर से हरीश कुमार, उमेश कुमार व राजेश ने भी आंगनबाड़ी कर्मियों के साथ अपनी गिरफ्तारी दी। प्रदेश महासचिव पुष्पा दलाल, जिला प्रधान रोशनी चौधरी, जिला सचिव सुनीता ने जेल भरो आंदोलन को नेतृत्व दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!