हरियाणा के करनाल जिले में जाटो गेट निवासी 25 वर्षीय हलवाई प्रदीप की टेंट हाउस के 2 लोगों ने पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत पर दाे के खिलाफ हत्या की धाराओं के साथ केस दर्ज किया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रदीप ने हलवाई के काम के लिए बर्तन लिए हुए थे। बर्तन लौटाने के लिए तकरार हुई, जो मारपीट में बदल गई। मारपीट में लगी चोटों के कारण इलाज के दौरान प्रदीप की मौत हो गई। परिवार के सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि परिवार में कोई कमाने वाला नहीं बचा।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप हलवाई का काम करता था। हलवाई के काम के लिए वह सैनी टेंट हाउस से बर्तन लेता रहता था। वह कुछ बर्तन वापस नहीं दे सका। इसको लेकर उनके बीच में तकरार चल रही थी। 7 जनवरी को टेंट वाले हलवाई प्रदीप को घर से बुलाकर गोदाम में ले गए। दो रात रखा। वहां पर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट आई थी। इसके बाद घर छोड़ा तो प्रदीप बुरी तरह से डरा हुआ था। कुछ भी बताने काे तैयार नहीं था।

परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में उपचार के दौरान बताया कि उसको बहुत अधिक पीटा गया है। आंखों में खून निकला हुआ था। अस्पताल में खून की उल्टी भी लगी और फिर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रदीप की करीब साढ़े चार साल पहले शादी हुई थी। दो बच्चे हैं। बड़ा तीन साल का बेटा और बेटी एक साल की है।

डीएसपी अभिक्ष जोशी ने बताया कि सिटी थाना पुलिस में शिकायत आई थी। परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। परिवार ने दो लोगों के नाम दिए हैं। बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले की जांच की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!