हरियाणा में आज (30 जुलाई) सुबह से पानीपत, हिसार, फतेहाबाद, कैथल, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें हिसार, फतेहाबाद, करनाल, जींद, पानीपत, कैथल, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला शामिल हैं।

मानसून के मौसम में जितनी बारिश होनी चाहिए, उसकी लगभग आधी बारिश हो चुकी है। 1 जून से 30 सितंबर तक 4 महीनों में आमतौर पर 438 मिमी बारिश होती है। अब तक लगभग 219 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 12% अधिक है। 6 जिलों में बहुत ज्यादा, 5 में ज्यादा, 3 में सामान्य और 8 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

आईएमडी के अनुसार 31 जुलाई को सिरसा, फतेहाबाद व हिसार में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। जबकि 7 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। किसी भी जिले में इस दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

आगामी 1 अगस्त को सिरसा,फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है वहीं अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत और पंचकूला और यमुनानगर में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!