MDU Rohtak

रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) में इंटरनेशनल सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें फेमस इंटरनेशनल वैज्ञानिक भाग लेंगे। MDU कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की अध्यक्षता में इस सम्मेलन के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।

MDU में 2-4 फरवरी को माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी फॉर सस्टेनेबल बायोस्फीयर विषयक इंटरनेशनल सम्मेलन का आयोजन करेगा। यह इंटरनेशनल सम्मेलन एसोसिएशन ऑफ माइक्रोबायोलोजिस्ट ऑफ इंडिया (AMI) के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा।

माइक्रोबायोलिस्ट तथा सम्मेलन के आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. आरसी कुहाड़ ने सम्मेलन बारे ब्रीफिंग दी। सम्मेलन के आयोजन सचिव डॉ. कृष्णकांत शर्मा ने बताया कि सम्मेलन से पहले चार प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में सात शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार विजेता तथा पद्मश्री विभूषित वैज्ञानिक भाग लेंगे।

सम्मेलन में फूड एंड इंडस्ट्रीयल माइक्रोबायोलोजी, माइक्रोबियल थेरेप्यूटिक्स एंटी-माइक्रोबियल रेजिस्टेंस, माइक्रोबायल इकोलोजी एंड सिस्टेमैटिक्स, माइक्रोबायोलोजी फॉर मैन काइंड, माइक्रोबायोमिक्स एंड मल्टीओमिक्स, माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी थीम्स पर मंथन होगा। सम्मेलन में विशेष सत्रों का आयोजन भी किया जाएगा।

कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि AMI 2023 के सुचारू एवं सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन हर संभव सहयोग देगा। उन्होंने कहा कि MDU के लिए गर्व की बात है कि अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक विषयों पर मंथन करेंग। बैठक में सम्मेलन को लेकर मंथन किया गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!