हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ 1342संबंधित जननायक कर्मचारी मजदूर संघ को मान्यता मिलने उपरांत यूनियन का प्रतिनिधिमंडल डिप्टी सीएम श्री दुष्यंत चौटाला जी से उनके चंडीगढ़ कार्यालय में आज मिलकर उनको गुलदस्ता भेंटकर व मिठाई खिलाकर उनका धन्यवाद किया और हरियाणा रोडवेज मे कार्यरत कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया ।

कर्मचारियों की मांगों बारे डिप्टी सीएम श्री दुष्यंत चौटाला जी ने जल्द ही मीटिंग बुलाकर कर्मचारियों की मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश शयोकंद, प्रदेश सह सचिव शमशेर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश पुनियां, प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण नोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमवीर सिंह, सलाहकार अजीत छोक्कर,संदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार, व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

