रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने लवयांश अपहरण के मामले मे आरोपी पिता मनोज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। लवयांश को सकुशल बरामद कर सीआरपीसी 164 के तहत कोर्ट में लवयांश के ब्यान दर्ज करवाए गए है। आरोपी मनोज को आज पेश अदालत कर कल दोपहर 12 बजे तक पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ रविन्द्र ने बताया कि सैक्टर-3 निवासी सुरेन्द्र की शिकायत के आधार पर थाना अर्बन एस्टेट मे धारा 323/341/365/506/34 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 335/2022 अंकित कर जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि सुरेन्द्र ने अपनी बेटी निहारिका की शादी मनोज पुत्र राजकुमार निवासी झंग कालोनी के साथ करीब दस साल पहले की थी। मनोज व निहारिका दोनो अलग रह रहे है। निहारिका को पुत्र लवयांश उर्फ आरव पैदा होने के बाद ही अपने नाना-नानी के पास रहता है वह लिटिल श्री स्कूल मे पढता है। दिनांक 25.08.2022 को दोपहर करीब 1.40 बजे कपूर सिंह लवयांश को स्कूल से लेने गए हुए थे। अचानक से मनोज व मनोज की बहन रेखा आए व कपूर सिंह के साथ मारपीट कर लयवांश को अगवा कर मौके से फरार हो गये।
पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच सीआईए-2 स्टाफ को सौंपी गई। दौराने जांच दिनांक 7.09.2022 को पीएसआई मनोज के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी मनोज पुत्र राजकुमार निवासी झंग कालोनी रोहतक को नैनीताल से गिरफ़्तार किया गया है। लवयांश को सकुशल बरामद किया गया है। चाइल्ड वेलफ़ेयर कमेटी के समक्ष लवयांश को पेश किया गया जंहा पर लवयांश कीं काउंसिलग करवाई गई। लवयांश का मैडिकल चैकअप करवाकर चाइल्ड वेलफ़ेयर कमेटी के आदेशानुसार लवयांश को उसकी मां निहारीका के हवाले किया गया है।

