हरियाणा में कल रोडवेज का चक्का जाम रहेगा। इसका निर्णय सांझा मोर्चा की बैठक में लिया गया। सांझा मोर्चा ने मांग की कि दिल्ली डिपो के चालक की हत्या मामले में उचित कार्रवाई की जाए और मृतक चालक को न्याय दिलाया जाए। अभी तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं करने के कारण चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया।

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा रोहतक डिपो की बुधवार को बैठक हुई। बैठक में दिल्ली डिपो के चालक जगबीर सिंह की थार जीप के चालक द्वारा कुचलकर हत्या करने पर दुख प्रकट किया गया। साथ ही दोषियों को अब तक पुलिस द्वारा गिरफ्तार न करने पर रोष प्रकट किया।

चालक को न्याय दिलाने के लिए हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने 8 सितंबर को पूर्ण रूप से चक्का जाम करने का निर्णय लिया। वहीं रोहतक डिपो ने भी इस हड़ताल का पूर्ण समर्थन किया। बैठक में सुमेश कुंडू, जगदीप लाठर, हिम्मत राणा, जोगेंद्र ढुल, सुरेश नेहरा, जोगिंद्र मलिक, राजेश मायना, सोहन गिल, बलजीत जाटयान ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने कहा कि रोहतक डिपो की सभी बसों का पूर्ण रूप से चक्का जाम किया जाएगा।

गुरुवार को रोडवेज का चक्का जाम होने की स्थिति में यात्रा के लिए घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को संभलकर चलना चाहिए। अगर रोडवेज बसें नहीं चलेंगी तो अन्य प्राइवेट वाहनों में भी सवारियों का बोझ बढ़ेगा। इसलिए हिदायत भी यही दी जाती है कि अगर संभव हो तो यात्रा को टाल दें या अन्य कोई व्यवस्था करें। ताकि परेशानी का सामना ना करना पड़े।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!