रोहतक में शिक्षा विभाग द्वारा चलाये गए ई-अधिगम विद्यार्थी के अंतिम सप्ताह में विद्यार्थियों के मामले में जिला रोहतक प्रथम स्थान पर रहा है। विभाग द्वारा विद्यार्थियों व शिक्षकों की पीएएल सॉफ्टवेयर में टैब पर कार्य करने की रूचि बढ़ाने के दृष्टिïगत ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान समर हीरो चैलेंज कार्यक्रम चलाया गया था।

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा विद्यार्थियों व अध्यापकों की पीएएल सॉफ्टवेयर में टैब पर कार्य करने की रूचि बढ़ाने के लिए चलाये गए समर हीरो चैलेंज के दौरान 25 जून से एक जुलाई तक ई-अधिगम विद्यार्थियों के मामले में जिला रोहतक प्रथम स्थान पर रहा है। इसी तरह कैथल दूसरे स्थान तथा पलवल जिला तीसरे स्थान पर रहा है। ई-अधिगम योजना के तहत जिला के 10वीं कक्षा के 95 प्रतिशत पंजीकृत विद्यार्थियों को टैबलेट व सिम प्रदान कर दिये गए है। जिला में 5792 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 5527 विद्यार्थियों को टैब व सिम उपलब्ध करवाये जा चुके है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!