रोहतक पुलिस ने डेयरी मौहल्ला मे स्थित मकान से हुई चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया। रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपी को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी सीआईए-2 उप.नि. आजाद नैन ने बताया कि डेयरी मौहल्ला निवासी मनीष की शिकायत के आधार पर थाना पुरानी सब्जी मंडी मे धारा 457/380 भा.द.स के तहत अभियोग संख्या 375/2022 अंकित है। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 28.10.2022 को रात करीब ½ बजे मनीष के घऱ मे अज्ञात युवक ने घर मे घुसकर घर से पीठ्ठू बैग व करीब 4 मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। मनीष के बैग मे निजी कागजात व करीब 3 हजार रुपये थे।

मामले की जांच उप.नि. सुरेन्द्र द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 05.07.2023 को आरोपी विक्की पुत्र सतपाल निवासी डेयरी मौहल्ला रोहतक को हिसार बाईपास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी नशा करने का आदि है। आरोपी के खिलाफ 6 मामले दर्ज है। 

गिरफ्तार आरोपीः-

विक्की पुत्र सतपाल निवासी डेयरी मौहल्ला रोहतक

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 375 दिनांक 28.10.2022 धारा 457/380 भा.द.स. थाना पुरानी सब्जी मंडी

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!