रोहतक की जनता कॉलोनी में शनिवार सुबह एक युवक ने अपने माता-पिता की गोलियां मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात होटल विवाद में अंजाम दी गई। दंपति सो रहा था, जब शराब के नशे में धुत होकर आए बेटे ने उन्हें गोलियां मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की बहू ने वारदात की सूचना पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति के खून से लथपथ शव देखें। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लिए और आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मृतकों की पहचान चंद्रभान और उसकी पत्नी निशा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतकों का बेटे के साथ उनके तारा नामक होटल को लेकर विवाद चल रहा था। बेटा अपने नाम होटल कराना चाहता था।

पड़ोसियों ने बताया कि चंद्रभान और निशा के दो बच्चे एक बेटा तरुण व एक बेटी है। दोनों की शादी हो चुकी है। बेटी अपनी ससुराल में है। वहीं बेटा अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर में ही रहता था। दंपति का इकलौता बेटा होने के कारण तरुण लाड़ला भी था, लेकिन उसी ने दोनों की जान लील ली।

जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय आरोपी की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ चौबारे (छत पर बने कमरे) में सो रही थी। जब गोलियों की आवाज सुनी तो वह नीचे आई और वारदात का पता लगा। अपने सास-ससुर के शवों को देखकर वह भी सहम गई। उसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसके बाद उसने फोन करके पुलिस को सूचना दी। गोलियां चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी आ गए थे।

मिली जानकारी के अनुसार, होटल अपने नाम करवाने को लेकर बेटे और मां-बाप के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुके हैं। पहले बेटे को होटल नाम न करने की बात कही जाती रही है, लेकिन बेटा अपनी जिद पर अड़ा था। इसी खुंदक ने उसने अपने माता-पिता की हत्या कर दी।

शिवाजी कॉलोनी थाना एसएचओ समशेर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार जनता कॉलोनी निवासी तरुण ने शराब के नशे में अपने पिता चंद्रभान व मां निशा की गोली मारकर हत्या कर दी। तरुण होटल अपने नाम करने की बात कहता था और जब होटल उसके नाम नहीं किया गया तो इस वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी फरार है और मामले की जांच जारी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!