पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग के दिशा-निर्देशो अनुसार रोहतक पुलिस की एएनसी स्टाफ की टीम ने नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए गाडी सवार दो युवको को नशीले पदार्थो सहित काबू किया गया है। आरोपियो से करीब 280 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपियो को पेश अदालत कर 10 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। आरोपियो के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं।


प्रभारी एएनसी स्टाफ पीएसआई मनोज कुमार ने बताया कि स.उप.नि. विकास के नेतृत्व मे एएनसी स्टाफ की टीम इस्माइला पुल सांपला के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की दो युवक नशीला पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करते है जो दूसरे राज्य से गाडी मे लेकर सांपला की तरफ आ रहे है। सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए दीनबंधु छोटुराम राजकीय बहुतकनीकी संस्थान एनएच-9 के पास नाकाबंदी करते हुए वाहनो की चैकिंग करनी शुरु की। इस्माइला पुल के नीचे से आ रही गाडी नम्बर एचआर67ए0010 मे सवार युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान नीरज पुत्र रमेश निवासी गांव चुलकाना पानीपत व रामदास पुत्र बालकु निवासी मनाना जिला पानीपत के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर गाडी से गांजा के 24 पैक्ट प्रत्येक 10 किलोग्राम व 08 पैकट 5/5 किलोग्राम के बरामद हुये। जो कुल 280 किलोग्राम गाँजा बरामद हुआ। गाडी व बरामद नशीले पदार्थो को जब्त किया गया  व आरोपियो के खिलाफ थाना सांपला मे अभियोग संख्या 191/2024 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!