रोहतक । अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने निर्देश दिए हैं कि सभी इंजीनियरिंग विभाग यह प्रमाणपत्र देंगे कि उनकी सभी सड़कें गड्ढामुक्त हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों में गड्ढे होना भी सड़क दुर्घटना का एक मुख्य कारण है। वे बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे।

बैठक में बताया गया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष सड़क दुर्घटना मृत्यु दर में 22 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट चलने वाले सह सवार का चालान काटने के निर्देश भी दिए हैं। नरेंद्र कुमार ने कहा कि अगर मालवाहक वाहनों का प्रयोग सवारियों को लाने-ले जाने के लिए किया जाता है तो उसमें भी चालान किया जाए। बैठक में बताया गया कि सितंबर में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 320 लोगों का चालान किया गया है।

म्हारी सड़क मोबाइल एप करें डाउनलोड
एडीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा आम नागरिक भी म्हारी सड़क मोबाइल एप डाउनलोड करें और जहां भी सड़क पर गड्ढा नजर आए उसका फोटो लेकर भेज दें।
जिम्मेदार विभाग के खिलाफ एफआईआर
ब्लैक स्पॉट के विषय में निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि ब्लैक स्पॉट पर भविष्य में कोई भी दुर्घटना न हो। अगर किसी ब्लैक स्पॉट पर दोबारा से सड़क दुर्घटना होती है तो उस स्थिति में जिम्मेदार विभाग के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में सांपला के एसडीएम उत्सव आनंद, एएसपी प्रतीक अग्रावल, रोहतक के एसडीएम आशीष कुमार, सचिव आरटीए विरेंद्र सिंह ढुल व नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!