रोहतक में आये दिन छीना झपटी व स्नेचिंग की वारदाते सामने आ रही है। बीते दिन मोटर साइकिल सवार दो युवको द्वारा बाजार में खरीददारी करने गई कुछ महिलाओं के साथ छीना-झपटी के मामले आये है। बाजार में खरीदारी करने आई महिलाओं से पर्स व सोने की चेन छीनकर मोटर साइकिल सवार दो युवक फरार हो गए।

एक घटना अर्जुन नगर वाली गली की है। दो मोटर साइकिल सवारों ने महिला का पर्स छीन लिया। वहीं दूसरी घटना में बाजार से खरीदारी करके लौट रही महिला के गले से चेन तोड़ ली गई। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में जुटी है। हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि दोनों घटनाओं में शामिल मोटर साइकिल सवार एक ही हैं या अलग-अलग।

रोहतक के आनंदपुरा निवासी बेबी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार शाम को अपनी बेटी प्रीती के साथ किला रोड पर कपड़े लेने गई थी। दोनों कपड़े लेकर पैदल-पैदल घर आ रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में पीछे से दो मोटर साइकिल सवार युवक आए और उन्होंने गले से सोने की चेन तोड़ ली। एक ने हेलमेट पहना हुआ था और दूसरे ने सफेद कपड़े से मुंह ढक रखा था।

फरीदाबाद के सेक्टर-10 निवासी शालू चौधरी ने बताया कि वह अपनी मां के पास रोहतक आदर्श नगर में आई हुई थी। बुधवार को वह अपनी बहन सुमन को खरीदारी करवाने बाजार गई थी। खरीददारी करके अर्जुन नगर वाली गली से जा रहे थे। सामने से मोटर साइकिल सवार दो लड़के आए, जिन्होंने अपने मुंह को सफेद कपड़े ढका हुआ था। बाइक सवार जब पास से गुजरने लगे तो मोटर साइकिल पर पीछे बैठे युवक ने उसका पर्स छीन लिया और भाग गए। पर्स में करीब 7000 रुपए, मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस आदि दस्तावजे थे।

जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। दोनों युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं बाजार की अर्जुन नगर वाली गली में हुई महिला का पर्स छीनने की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवक शरीर से यही लग रहे हैं, लेकिन मोटर साइकिल दोनों अलग हैं। मामले की जांच जारी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!