रोहतक के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सांपला थाना में अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब एक साल पहले सोनीपत जिला निवासी एक युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी घर पर ही रहती थी। 1 जुलाई को वह सुबह अपनी ड्यूटी पर चला गया। वहीं शाम को घर वापस आया। जब घर पहुंचा तो उसकी पत्नी नहीं मिली। उसकी पत्नी बिना बताएं कहीं चली गई थी।

पीड़ित ने बताया कि आसपास व रिश्तेदारियों में भी उसने अपनी पत्नी के बारे में पूछताछ की। लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लग पाया। उसकी करीब 27 वर्षीय पत्नी घर से बिना बताए लापता हो गई। वहीं अपने स्तर पर तलाश के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। सांपला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस द्वारा महिला की तलाश की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!