सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त युवक को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया है। युवक से 444 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि सतीश कुमार ने बताया कि उप.नि. सुरेन्द्र के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम गांव मदीना के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त गांव मदीना फ्लाईओवर के नीचे से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सुरेन्द्र उर्फ़ योगी पुत्र राधेश्याम निवासी गांव मदीना के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 444 ग्राम चरस बरामद हुई है। युवक के खिलाफ थाना बहुअकबरपुर मे अभियोग संख्या 63/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
