रोहतक के सेक्टर 2 निवासी नीलम ने अर्बन एस्टेट पुलिस थाने में छीना-झपटी की शिकायत दी। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 17 मार्च की शाम को करीब 5 बजकर 50 मिनट पर त्रिवेणी पार्क के सामने वाले रोड पर घूम रही थी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान स्कूटी पर एक युवक आया। जिसने हेलमेट पहुना हुआ था।

उन्होंने बताया कि वह गले में सोने की चेन पहने हुए थी। स्कूटी सवार आरोपी युवक ने झपटा मारकर तोड़ ली। वहीं वारदात के बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। वहीं सोने की चेन में डाला हुआ लॉकेट वहां पर ही गिर गया। हेलमेट पहना हुआ होने के कारण आरोपी युवक का चेहरा नहीं देख पाई।

इसके बाद पीड़ित महिला ने मामले की सूचना डायल 112 पर दी। वहीं महिला की शिकायत के आधार पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ छीना-झपटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!