रोहतक पुलिस की अपराध शाखा-1 रोहतक की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल व दो जिन्दा रौन्द बरामद हुये है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि मुख्य सिपाही योगेश के नेतृत्व मे अपराध शाखा-1 रोहतक की टीम नामदेव चौक रोहतक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये शिखर वाला चौक पर खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान रोहित पुत्र जोगिराम निवासी सुनारिया कलां रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व 2 जिन्दा रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शिवाजी कालोनी मे अभियोग संख्या 303/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!