रोहतक के गांव गांधरा निवासी जयभगवान ने सांपला पुलिस थाने में बच्चे के लापता होने की शिकायत दी। उसने बताया कि उसका भाई बलजीत पशुओं को लेन-देन करता था। बलजीत को एक ही बच्चा है। जो करीब 19 वर्षीय रविंद्र उर्फ सोनू आईटीआई में पढ़ता है। 1-2 अगस्त की रात को पढ़ाई पर लापरवाही ना बरतने के लिए कहासुनी हो गई थी। बलजीत ने अपने बेटे को पढ़ाई को लेकर डांट मार दी। वहीं इसके बाद सभी लोग जाकर सो गए।

सुबह उठकर देखा तो रविंद्र उर्फ सोनू घर पर नहीं मिला। जो रात को करीब ढ़ाई बजे ही घर से बिना बताए चला गया। उसके फोन पर संपर्क किया। जब दोपहर को 2 बज फोन किया तो किसी महिला की आवाज आई। वहीं इसके बाद फोन मिलाने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद आ रहा है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके युवक की तलाश आरंभ कर दी है। लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!