पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना के दिशानिर्देशों अनुसार एएनसी की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सवार युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। आरोपी से कुल 22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं।

प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल टीम स.उप.नि. पंकज कुमार ने बताया कि स.उप.नि. प्रदीप के नेतृत्व मे एएनसी की टीम अनाज मंडी किलोई के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर नजदीक शीतल सीनियर सैकण्डरी स्कूल कलोई के पास नाकाबंदी करते हुए वाहनों की चेकिंग करनी शुरू की। गुमाना की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक को काबू किया गया। युवक की पहचान रिंकू पुत्र बिजेन्द्र निवासी बावला भैंसवाल कलां सोनीपत के रूप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर मे अभियोग संख्या 65/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। मोटरसाइकिल व नशीले पदार्थ को जब्त किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!