रोहतक जिले में एक युवक को साइबर ठग ने फोन कर उसका परिचित होने का झांसा दिया और बेटे का एक्सीडेंट होने का बहाना बनाकर उसके पास एक लिंक भेज दिया। लिंक पर क्लिक करते ही युवक के खाते से तीन बार में कुल 70 हजार रुपए उड़ गए। पीड़ित ने थाना सांपला में केस दर्ज कराया है।

सांपला निवासी राकेश ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उसके पास किसी अनजान नंबर से फोन आया जिसमें ठग ने कहा कि मैं कंपनी से पंडित बोल रहा हूं। मेरे बेटे का एक्सिडेंट हो गया है। आपके पास एक लिंक भेज रहा हूं, उसे खोलिए। उन्होंने फोन पर आए लिंक को खोला तो उनके खाते से 20 हजार, 25 हजार, 25 हजार की तीन किश्तों में कुल 70 हजार की निकासी हो गई।

शिकायतकर्ता राकेश ने बताया कि जब उन्होंने अपना फोन चेक किया तो उसमें रुपये निकासी के मैसेज मिलने पर ठगी होने का पता चला। आरोपी के पास दोबारा फोन करके रुपए वापस करने के लिए कहा तो उसने साफ मना कर दिया। मामले में सांपला थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी का पता लगाया जाएगा। जिस नंबर से कॉल आई है, उसकी डिटेल निकाली जा रही हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!