आज दिनांक 29 3 2026 को दिल्ली बाइपास स्थित भालोठ सब ब्रांच नहर में एक व्यक्ति ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मौजूद लोगों ने कूदकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस व SDRF टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।


सुबह करीब 9 बजे एक व्यक्ति नहर पर गया और पानी में छलांग लगा दी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने छलांग लगाते हुए व्यक्ति को देख लिया, जिसे बचाने का प्रयास भी किया। लेकिन पानी ठहरा हुआ और गहरा होने के कारण पानी के अंदर नहीं गए। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम व आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रस्सी के सहारे व्यक्ति को खोजने का प्रयास किया, लेकिन व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद SDRF टीम को बुलाया गया। SDRF टीम ASI राजेश के नेतृत्व में पहुंची और नहर में उतरने के बाद मात्र 5 मिनट में ही शव को नहर से बरामद कर लिया।मृतक की उम्र करीब 45-46 साल के आसपास आंकी गई है, लेकिन उसके पास कोई भी ऐसा सबूत नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक की जेब से कुछ पैसे जरूर पुलिस को मिले है। पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए डेड हाउस में शव को रखवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!