रोहतक निवासी एक व्यक्ति से स्कॉर्पियो कार खरीदने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। 

शिकायत में उसने बताया कि वह दिल्ली निवासी सूरज को पिछले 10 साल से जानता है। वह वाहनों की खरीद-फरोख्त का काम करता है और डीलर है। जब आरोपी से स्कॉर्पियो कार खरीदने के बारे में बात की गई तो उसने कहा कि कार अभी वेटिंग लिस्ट में है।

लेकिन वह उसे जल्द ही दिलवा देगा। इसलिए पीड़ित ने आरोपी के बैंक खाते में अलग-अलग तारीखों में 8 लाख 15 हजार रुपये भेज दिए। कार की कीमत 16 लाख 45 हजार रुपये थी। बाकी रकम लोन के तौर पर लेनी थी।

पीड़ित अमित ने बताया कि आरोपी ने उसे 6 जनवरी को नई स्कॉर्पियो गाड़ी का बिल भेजा तथा गाड़ी लेने के लिए मोती नगर स्थित शोरूम में बुलाया। जब वहां पहुंचे तो आरोपी ने कहा कि अभी 1-2 घंटे में गाड़ी दिला दूंगा। लेकिन पूरा दिन बीत जाने के बाद भी गाड़ी नहीं दी।

उसके बाद आरोपी ना तो गाड़ी दे रहा है और ना ही पैसे वापस कर रहा है। उसने झूठ बोलकर धोखाधड़ी से 8 लाख 15000 रुपए ठगे है। जब फोन पर करते हैं तो वह धमकी देता है कि यदि दिल्ली आए तो जिंदा नहीं जाओगे। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!