रोहतक में ट्रांसपोर्टर से पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात सामने आई है। जिसमें ईंट भट्‌ठे पर पैसे देने जा रहे स्कूटी सवार व्यक्ति का कार सवार चार बदमाशों ने रास्ता रोका। इसके बाद बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर उससे 20 हजार रुपए छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

रोहतक की नेहरू कॉलोनी निवासी मिथुन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रांसपोर्टर है। घनीपुरा निवासी महेंद्र ने उसे ट्रक लेकर दे रखा है। बुधवार को महेंद्र ने उसे ईंटों के 20 हजार रुपए दिए थे, जो लाढ़ोत ईंट भट्‌ठे पर देने थे। रुपए लाढ़ोत भट्‌ठे पर देने के लिए वह स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था।

उन्होंने कहा कि देर शाम को जब वह भट्‌ठे के नजदीक पहुंचा तो एक सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी आई। कार सवारों ने रोकने के लिए आवाज लगाई, लेकिन मिथुन ने स्कूटी नहीं रोकी। इसके बाद कार को स्कूटी के आगे लगा लिया और रुकवा लिया। इसी दौरान कार से एक युवक उतरकर आया और उसने पिस्तौल दिखाई।

मिथुन ने कहा कि उक्त युवक ने पिस्तौल के बल पर उसकी जेब से 20 हजार रुपए निकाल लिए। साथ ही एक्टिवा भी छीन ली। दो अन्य युवक भी कार के पास खड़े थे, जिनके हाथ में पिस्तौल थी। रुपए छीनने के बाद धमकाते हुए कहा कि यहां से भाग जा और पीछे मुड़कर मत देखना।

उन्होंने कहा कि जब वह वहां से गया तो अंधेरा काफी था। अंधेरे के कारण वह गाड़ी का नंबर भी नहीं देख पाया। हालांकि कार में पीछे के नंबर नहीं थे। वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। वहीं पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!