हरियाणा के पलवल में बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार से घुस कर की लूटपाट, दुकानदार के विरोध करने पर उन्होंने उसे गोली मार दी। घायल दुकानदार की हालत अभी गंभीर बनी हुई है जो फिलहाल उपचाराधीन है। पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

पलवल कैंप थाना की किठवाडी पुल पुलिस चौकी प्रभारी प्रीतम सिंह तेवतिया से मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ रोड़ पर जीवनधारा अस्पताल के निकट रहने वाले रामसुख शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके तीन बेटे हैं। छोटे बेटे ब्रजमोहन ने पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर किठवाड़ी पुल के निकट परचून की दुकान खोली हुई है। ब्रजमोहन रोजाना की तरफ शुक्रवार को देर शाम दुकान पर बैठा हुआ था।

रात को वह दुकान को बंद करने लगा तभी एक बाइक पर तीन युवक आए। सभी ने मुंह ढक़े हुए थे। युवकों ने आते ही दुकान में रखे गल्ले से रुपए निकाल लिए। दुकान से सामान लूटने लगे। ब्रजमोहन ने उनका विरोध किया तो एक ने अवैध हथियार से ब्रजमोहन की छाती व पेट में गोली मार दी। इसके बाद वे फरार हो गए।

राहगीरों की मदद से ब्रजमोहन को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने रामसुख की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास व लूट-पाट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!