फरीदाबाद के थाना धोज इलाके में एक पत्नी द्वारा अपने ही पति की अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करवाने का मामला सामने आया है। बता दें की मृतक का शव आज 6 दिन बाद माँगर के पहाड़ों में जला हुआ और पत्थरों से दबा हुआ मिला। मृतक की बहन शबनम ने बताया कि उसके भाई तैयब की शादी 12 साल पहले पाखल की रहने वाली अनीशा से हुई थी, जिसके दो बच्चे भी थे

मृतक की फाइल फोटो

अनीशा तैयब के साथ अपने मायके में ही रहती थी लेकिन इसी दौरान उसका एक रवि नाम के लड़के से अवैध संबंध हो गया। जिसे उसके भाई ने अपनी आंखों से देख भी लिया था, लेकिन उसने घर बसाने के लिए अनीशा से कहा कि वह अब यहां नहीं रहेंगे, अपनी मां के पास रहेंगे।

लेकिन अनीशा नहीं मानी, इसके बाद से अनीशा लगभग 6 सालों से तैयब से अलग रह रही थी। लेकिन रवि और उसका अवैध संबंध चला रहा। बीते सोमवार को रवि ने उसके भाई तैयब को फोन करके पाखल टोल के पास में बुलाया था और फिर उसे दो अन्य साथियों के साथ रवि ने शराब पिलाई और फिर उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी।

उसके भाई को मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारे ने उसके शव को जला दिया और फिर पत्थरों में दबाकर फरार हो गए 6 दिन बाद आज उसके भाई का शव मिला है वह चाहती है कि उसके भाई की निर्मम हत्या करने वाले रवि उसके दो साथी और उसकी भाभी अनीशा के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त से सख्त पुलिस कानूनी कार्रवाई करें।

वहीं इस मामले में थाना धोज के SHO राजवीर ने बताया कि बीते सोमवार को ही मृतक तैयब के भाई शरीफ ने अपने भाई के अपहरण की शिकायत देते हुए नामजद आरोपी रवि के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके बाद शक के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर आज मांगर इलाके से अधजली अवस्था में मृतक तैयब के शव को बरामद किया गया है। फिलहाल मुख्य आरोपी रवि सहित इसका एक साथी और उसकी प्रेमिका फरार चल रहे हैं जिन्हें जल्दी गिरफ्तार कर दिया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!