हरियाणा के फरीदाबाद में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। यह सेक्टर-75 स्थित टेरा सोसायटी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर हरवीर की हत्या उसकी पत्नी संगीता और बेटे साहिल ने मिलकर की थी। पैसों को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। हरवीर ने घर में सात लाख रुपये रखे थे, जिनको बेटे साहिल और संगीता ने खर्च कर दिए। जिसको लेकर हरवीर का संगीता के साथ झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद हरवीर को मारने की साजिश रची। 11 जुलाई की रात को हरवीर फ्लैट में सोया था। रात को तीनों ने हरवीर से कमरे का दरवाजा खोलने के लिए कहा लेकिन उसने गेट नहीं खोला। जिस पर तीनों किसी तरह उसके कमरे में दाखिल हुए और सिर पर किसी भारी वस्तु से चोट मारकर उसकी हत्या कर दी।

फरीदाबाद सेक्टर-75 स्थित टेरा सोसायटी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर की 11 जुलाई की रात को उसकी पत्नी और बेटे ने मिलकर पैसों को लेकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को बोरे में बंद करके सुनसान जगह पर फेंक दिया। सुसराल वाले जब भी बहू से बेटे के बारे में पूछते तो वह कहती कि वह विदेश घूमने गए हैं।

कुछ समय बाद पत्नी ने पति के फोन से ही परिजनों को मैसेज भेज दिया कि मुझसे कोई अपराध हो गया है इसलिए शहर छोड़कर भाग गया हूं। जिस पर परिजनों को शक हुआ तो पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी और बेटे को हिरासत में लिया।

पूछताछ में उन्होंने हत्या करने के बाद शव सिद्धदाता आश्रम के सामने सुनसान जगह पर बोरे में बंद करके फेंकने की बात कबूल ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव बरामद कर लिया। थाना बीपीटीपी पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

गांव अजरौंदा निवासी कुलवीर ने बताया, भाई हरवीर टेरा सोसायटी में पत्नी संगीता और बेटे साहिल के साथ रहता था। संगीता और हरवीर का आए दिन पैसों को लेकर झगड़ा होता था। आरोप है कि हरवीर ने किसी काम के लिए घर में सात लाख रुपये रखे थे। वह बेटे साहिल और संगीता ने खर्च कर दिए। जिसको लेकर हरवीर का संगीता के साथ झगड़ा हुआ। 

झगड़े के बाद हरवीर को मारने की साजिश रची। जिसमें संगीता की बहन के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। 11 जुलाई की रात को हरवीर फ्लैट में सोया था। रात को तीनों ने हरवीर से कमरे का दरवाजा खोलने के लिए कहा लेकिन उसने गेट नहीं खोला। जिस पर तीनों किसी तरह उसके कमरे में दाखिल हुए और सिर पर किसी भारी वस्तु से चोट मारकर उसकी हत्या कर दी।

हरवीर की हत्या करने के बाद सिद्धदाता आश्रम के सामने सुनसान जगह पर शव को बोरे में बंद करके फेंक दिया। अगले दिन संगीता अपने ससुराल अजरौंदा पहुंच गई।  परिजनों ने हरवीर को लेकर जानकारी मांगी तो कहा कि वह विदेश अपने दोस्तों के साथ घूमने गए हैं। मृतक पहले भी घूमने के लिए जाता था इसलिए परिवार के लोगों को शक नहीं हुआ। 10 दिन के बाद वह वापस चली गई। कुछ दिनों के बाद जब हरवीर के बारे में पूछा तो वह बहाने बनाने लगी।

14 अगस्त को संगीता ने हरवीर के फोन से ही मैसेज किया कि उससे कोई बड़ी गलती हो गई है। इसलिए वह शहर छोड़कर जा रहा है। उस मैसेज को देखकर परिवार के लोगों को शक हुआ। उन्होंने बीपीटीपी थाने में हरवीर के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने जब उसकी पत्नी संगीता और साहिल को पूछताछ के लिए फोन किया तो फोन बंद मिला।

पुलिस को शक हुआ और बुधवार रात को संगीता और साहिल को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद बाद हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हत्याकांंड में संगीता की बहन शामिल है या नहीं इसकी जांच की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!