हिसार: हरियाणा में गरीब परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसी कड़ी में हिसार के DHBVN गंगवा डिवीजन में पात्र BPL परिवारों को सोलर पैनल लगाने के लिए 50-50 हजार रुपये के सब्सिडी चेक वितरित किए गए।

इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण और गरीब परिवारों को अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने में मदद करना है, ताकि वे खुद बिजली पैदा कर सकें और बिजली बिल का खर्च कम कर सकें।

घर की छत पर लगा सकेंगे सोलर पैनल

इस पहल के तहत लाभार्थियों को सोलर सिस्टम लगवाने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। अपना सोलर हरियाणा और सब डिविजन गंगवा की ओर से लाभार्थियों को सोलर सिस्टम लगाने और जरूरी दस्तावेजों की प्रक्रिया में भी मदद की गई।

चेक वितरण के दौरान परिवारों को सौर ऊर्जा के फायदे और योजना से जुड़ी जानकारी दी गई।

उपभोक्ता की छत भी बन सकती है बिजली घर

एसडीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि सोलर पैनल लगने के बाद उपभोक्ता अपने घर की छत पर ही बिजली पैदा कर सकते हैं। इससे ग्रिड से मिलने वाली बिजली पर निर्भरता कम होती है और बिजली बिल में बचत होती है।

उन्होंने बताया कि सोलर सिस्टम की क्षमता और घर की बिजली खपत के अनुसार उपभोक्ता अपनी जरूरत की बिजली खुद तैयार कर सकते हैं। नियमों के तहत अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजने के लिए नेट मीटरिंग की सुविधा भी मिल सकती है।

BPL परिवारों को मिल रही आर्थिक सहायता

क्लर्क विकास और मंजीत कुमार ने बताया कि सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को स्वच्छ और किफायती ऊर्जा से जोड़ना है। पात्र BPL परिवारों को योजना के निर्धारित नियमों के अनुसार विशेष सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है।

इससे गरीब परिवारों को सौर ऊर्जा अपनाने में आर्थिक मदद मिलेगी और लंबे समय तक बिजली खर्च कम करने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!