हरियाणा के पानीपत जिले के गांव नैन में पुरानी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक की चाकू घौंप कर हत्या कर दी। मृतक मूल रूप से कैथल का रहने वाला था। जोकि हालत में पानीपत में अपने मामा के घर रहता था। जिस पर पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। मृतक के ममेरे भाई ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या करने की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी देते हुए मतलौडा थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि उन्हें इसराना के NC कॉलेज से सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर वह टीम के सथ मौके पर पहुंचे। जहां से उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया।
प्रारंभिक जांच – पड़ताल में सामने आया है कि मृतक की पहचान सोनू उर्फ मोनू (22) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कैथल गांव के खनौती गांव का रहने वाला था। वह हाल में पानीपत के गांव नैन में अपने मामा कृष्ण लाल के घर रहता था। वह शराब के ठेके पर काम भी करता था।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को मोहित और आशीष किसी दूसरे गांव की लड़की को लेकर जा रहे थे। इसी बात को लेकर मोनू के दोस्त से उनकी कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में उन्होंने यह वारदात की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सिविल अस्पताल भेज दिया है। घायल आरोपियों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिवार और ग्रामीणों ने पानीपत के सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की जल्द से जल्द मांग की परिवार के लोगों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह शव का संस्कार नहीं करेंगे ।इसके बाद हंगामा बढ़ता देख मौके पर डीएसपी आत्माराम पहुंचे और परिवार के लोगों को आश्वासन दिलवाया कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

