गुरुग्राम में मंगलवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आकर 4 युवकों की मौत हो गई। चारों रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। तभी जन शताब्दी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन आ गई और चारों ट्रेन की चपेट में आ गए। जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से अजमेर के बीच चलने वाली जन शताब्दी सुपरफास्ट ट्रेन मंगलवार की शाम दिल्ली से चली थी। जयपुर की तरफ जाते समय गुरुग्राम जिले के बसई-धनकोट रेलवे स्टेशन के पास 4 युवक एक साथ ट्रेन की चपेट में आ गए।

चारों युवक रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े होकर अपने मोबाइल से ट्रेन के साथ सेल्फी ले रहे थे। इसी बीच चारों ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चारों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले है। हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेने के बाद अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल जीआरपी पूरे मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवकों की पहचान हो गई है। चारों गुरुग्राम के देवीलाल कॉलोनी के रहने वाले थे। हादसा स्थल से कॉलोनी की दूरी सिर्फ दो किलोमीटर है। चारों युवक शाम को टहलते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे थे।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!