मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा प्रदेश के 56वें स्थापना दिवस पर जनता को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कई क्रांतिकारी बदलावों से जुड़ी योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने रजिस्ट्री सहित जेल में बंद कैदियां को लेकर एक बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रजिस्ट्री करने की पावर आज से एसडीएम और सीटीएम को दे दी गई है। 

इसके साथ रजिस्ट्री के लिए 92 नए दफ्तर खोले जाएंगे। इसके बाद उन्होंने 250 कैदियों की छह माह तक की सजा माफ करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जघन्य अपराधियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। आज से ही कैदियों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। इसके साथ उन्होंने कहा कि हर थाने में साइबर हेल्प डेस्क खोला जाएगा। अगले साल से हर जिले में साइबर थाना भी सरकार खोलने जा रही है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की 7 वर्षों की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पेपर लीक और नौकरियों में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह को जड़ से खत्म करने का काम किया है। इससे पहले भी पेपर लीक होते रहे हैं, लेकिन इनको दबा दिया जाता था। हमने ऐसा नहीं किया, आरोपियों को पकड़ा है। हर गलत कार्य को उनकी सरकार उजागर करने का काम करेगी। हर साल सीईटी की परीक्षा अब ली जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के विकास के लिए लक्ष्य निर्धारित किए। प्रदेश की विकास यात्रा अच्छी रही है। हरियाणा के बनने के बाद लोगों ने काफी अफवाहें फैलाई थी। हमने हर भ्रम को दूर किया, आज हरियाणा में हर स्तर का विकास हुआ। हरियाणा में बीजेपी की योजनाओं ने जमीनी स्तर पर विकास किया। बिजली हो पानी हो हर प्रकार की सुविधाएं हरियाणा में है। हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति बनाई। पारदर्शी सरकार के तहत ई गवर्नेंस की शुरुआत की। 7 साल में हरियाणा के गांव में खुशियां आई। पढ़े-लिखे लोगों के लिए सक्षम योजना चलाई।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए परियोजनाएं शुरू की। एक लाख रुपये से कम आये वालों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने हर समस्या को दूर करने के लिए गहन कदम उठाए। 7 सालों में हमारी सरकार ने तेजी से काम किया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!