धार्मिक नगरी हरिद्वार में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बैरागी कैंप क्षेत्र में एक कार से 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

देर रात संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर टीम ने इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर जब तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।
अधिकारियों के मुताबिक जब्त शराब हरियाणा ब्रांड की है, जिसे अवैध तरीके से उत्तराखंड में सप्लाई करने की तैयारी थी। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क की जांच की जा रही है।

आबकारी विभाग की टीम बैरागी कैंप क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान तड़के करीब 3 बजे एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुईं, जिसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार और दोनों आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि शराब हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही थी। इसे हरिद्वार में ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाने की साजिश थी।
पकड़े गए आरोपियों में अक्षय हरियाणा के सोनीपत जिले का निवासी है, जबकि दूसरी आरोपी एक महिला है जो दिल्ली की रहने वाली बताई जा रही है। फिलहाल दोनों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

आगामी धार्मिक आयोजनों और कुंभ मेला-2027 को ध्यान में रखते हुए जिले में निगरानी और सख्त कर दी गई है। अवैध शराब व अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।
जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला ने कहा कि, “जनपद में अवैध शराब की तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!