रोहतक में खेती की जमीन पर अवैध रूप से कालोनी निर्माण: डीटीपी की सख्ती- 60 लोगों के खिलाफ एफईआर दर्ज़योजनाकार (डीटीपी) विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है। अवैध कॉलोनी निर्माण के लिए गांव की खेती वाली जमीन पर डीपीसी डाली गई थी। जिसके खिलाफ डीटीपी विभाग ने पुलिस को शिकायत दी है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर 60 लोगों के खिलाफ एफआई आर दर्ज कर ली है। डीटीपी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव गढ़ी बोहर में खेती योग्य जमीन पर कॉलोनी काटी जा रही है। इसकी सूचना मिलते ही विभागीय टीम ने मौके पर जार जांच की। जांच में अवैध कॉलोनी निर्माण के लिए डीपीसी डाली हुई पाई गई। जबकि इसके लिए तक अनुमति नहीं ली गई।

अवैध निर्माण ना करने के लिए लोगों को समझाया व चेतावनी भी दी गई है। नियमों का उल्लंघन करते हुए कृषि योग्य भूमि का गलत तरीके से दूसरे कामों में इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है। -जांच अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अवैध कॉलोनी काटने के मामले में 60 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जिसके आधार पर ही यह मामला स्पष्ट हो पाएगा। जांच में जो भी आएगा, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई होगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!