हरियाणा के हिसार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 32 वर्षीय महिला की उसके लिव-इन पार्टनर ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद सूर्यनगर पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने पूजा की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी को लेकर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की पहचान पूजा (32) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह पिछले करीब पांच साल से गौरव नाम के युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे महिला का शव घर के अंदर मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद गौरव ने गुस्से में आकर पूजा के गले, पेट और पीठ पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि पूजा पिछले कुछ महीनों से किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में थी। इसी शक के चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि हत्या के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी गौरव ई-रिक्शा चलाता है और करीब दो महीने पहले ही शिव नगर में किराए के मकान में रहने आया था।

वहीं, मृतका की मां संगीता ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि गौरव उनकी बेटी से गलत काम करवाता था और अवैध गतिविधियों में शामिल था। पुलिस ने कहा कि परिवार के आरोपों की भी जांच की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!