पुलिस की टीम ने शास्त्री नगर में पत्नी की हत्या के आरोप में आरोपी पति मंजीत को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से हत्या की वजह जानने को सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की की थी।

डीएसपी डॉ. रवींद्र सिंह ने बताया कि एक जनवरी को शास्त्री नगर में पूनम की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस के भाई नरेंद्र ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि पूनम की शादी 2005 में शास्त्री नगर के मंजीत के साथ हुई थी। पूनम के पास एक लड़का 15 वर्षीय सन्नी व एक 13 वर्षीय लड़की को दो बच्चे है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के द्वारा पूनम के साथ मारपीट कर परेशान किया जाता था।

पूनम अपने दोनों बच्चो के साथ शास्त्री नगर में रह रही थी। शनिवार को सन्नी ने अपने मामा नरेन्द्र को फोन कर पूनम की हत्या के बारे में सूचित किया। मंजीत अपनी पत्नी पूनम की हत्या कर मौके से फरार हो गया था। मामले की जांच करते हुए सीआईए-1 प्रभारी अनेश और सिटी थाना प्रभारी राकेश सैनी की टीम ने करते हुए आरोपी मंजीत को गिरफ्तार कर लिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!