रोहतक के गांव भराण निवासी विनोद कुमार ने महम पुलिस थाने में एक्सीडेंट में उसकी पत्नी की मौत होने की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग चंडीगढ़ में बतौर सहायक के पद पर तैनात है। उसके पास तीन बेटियां हैं।

22 अप्रैल को उसकी पत्नी सीमा गांव से ट्रैक्टर पर महम जाने के लिए बैठी थी। रास्ते में गांव गंगानगर तितरी के प्राइमरी स्कूल के पास सीमा ट्रैक्टर से गिर गई और काफी चोटें आई।

उसने बताया कि उनकी घायल पत्नी को उपचार के लिए महम के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं करीब 10 दिन तक उपचार चलने के बाद उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उस समय ट्रैक्टर के चालक का पता नहीं था। अब उन्होंने थाने में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!