रोहतक शहर के गांव सांघी के ऑटो ड्राइवर युवक पर गांव बहुअकबरपुर निवासी आरोपियों ने लकड़ी के बिट्टे व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घायल ऑटो ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही थाना बहुअकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।

घायल सोनू के अनुसार वह ऑटो चलाने का काम करता है। बस स्टैंड से ऑटो लेकर जब गांव सांघी जा रहा था, तो रास्ते में गांव रुडकी के महिला अपने बच्चों के साथ मिली और गांव सिसर मायके में छोड़ने के लिए कहा। उसने महिला व उसके बच्चों को ऑटो बैठा लिया और गांव सिसर छोड़ने के लिए चल दिया।

सोनू के मुताबिक गांव मदीना के पास महिला का पति सुशील व अन्य लोग बाइक पर पीछे से आए और ऑटो को रूकवाकर मारपीट करने लगे। उसके ऊपर लकड़ी के बिंडे व कुल्हाड़ी से हमला किया गया। जिसके कारण वह घायल हो गया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

सोनू के मुताबिक उसका व उसकी पत्नी का कोर्ट में केस चल रहा है, जबकि आरोपी सुशील के उसकी पत्नी के साथ नाजायज संबंध है। मामले में आरोपी सुशील पहले भी मारपीट कर चुका है। सोनू के अनुसार उसका साला हर्ष भी आरोपी सुशील के साथ मारपीट में शामिल था।

सोनू के अनुसार आरोपी सुशील व हर्ष के साथ अन्य लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और ऑटो रिक्शा में भी तोड़फोड़ की गई। साथ ही आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। उसे व उसके परिवार को आरोपियों से जान का खतरा है।

थाना बहुअकबरपुर एसएचओ महेश कुमार के मुताबिक एक युवक के साथ मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सोनू की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी को जल्द काबू कर लेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!