वृंदावन और मथुरा, जो श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े पवित्र और ऐतिहासिक शहर हैं, यहां हर दिन हजारों श्रद्धालु आते हैं। बांके बिहारी मंदिर के दर्शन से लेकर कृष्ण जन्मभूमि की पूजा तक, यहां आने वाले पर्यटकों को ठहरने के लिए होटल, आश्रम या धर्मशाला की जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस कमरे में आप रुकते हैं, वहां आपकी निजता कितनी सुरक्षित है?

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। इस वीडियो में एक पर्यटक ने बताया कि वह वृंदावन के एक होटल के कमरे में था, जहां उसने एक संदिग्ध चीज देखी। कमरे की एक दीवार पर लगी डेकोरेटिव डॉटेड लाइट थी, जो बंद करने के बाद भी नीली रोशनी दे रही थी। उसे शक हुआ कि यह लाइट कहीं छुपे हुए कैमरे का हिस्सा तो नहीं। उसने कहा, “अगर होटल में कपल्स और परिवार के लिए ऐसी सुरक्षा नहीं है, तो फिर कोई कैसे भरोसे के साथ आएगा?” इस वीडियो के जरिए उसने लोगों को सावधान रहने की भी सलाह दी।

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का तांता लग गया। कई लोगों ने इसे फेक बताया और कहा कि यह बस स्विचबोर्ड का इंडिकेटर लाइट हो सकती है। कुछ ने इसे आम नाइट लाइट करार दिया। वहीं कुछ यूजर्स ने वीडियो शेयर करने वाले व्यक्ति को चेतावनी दी कि बिना ठोस सबूत के ऐसे आरोप लगाना ठीक नहीं।

फिर भी, इस घटना ने पर्यटकों की सुरक्षा और उनकी निजता के सवाल को फिर से उठाया है। इसलिए अगर आप भी कहीं बाहर यात्रा कर रहे हैं, तो कुछ आसान लेकिन जरूरी सावधानियां अपनाना बहुत ज़रूरी है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!